Posted inBlog
मूव्ही रिव्ह्यू : इट (IT) – डर के आगे हंसी है…
IT' की बात करें तो कहानी उलझी हुई-सी है. निर्देशक और लेखक क्या कहना चाहते हैं, यह समझ नहीं आता. मुझे पूरी फिल्म में यह पता ही नहीं चला कि खलनायक कौन है? पेनीवाइज (खूंखार विदूषक), शोषण करने वाला बाप या स्कूल के बदमाश लड़के? एक बच्चे का बड़ा भाई बिल उसे कागज की नाव बनाकर देता है और खेलने के लिए बाहर भेजता है. बारिश में खेलते समय उसकी नाव नाले में चली जाती है. वह नाले में झाँककर देखता है. तभी उसे एक विदूषक दिखाई देता है.
